Headlines

अभय चौटाला बोले-जब मैं ग्रीवेंस में जाऊंगा, सीएम नहीं आएगा:फरियादियों को धमकाया जाता है, मुख्यमंत्री के पास सवालों का जवाब नहीं




देश के उप प्रधानमंत्री रहे ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी (इनेलो) द्वारा 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला आज बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए और समारोह के लिए न्योता दिया। उनके साथ डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल व अन्य नेता मौजूद रहे। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ग्रीवेंस में सीएम आने और फरियादियों की न सुनने के सवाल पर मीडिया से बोले, मैं उस समय ग्रीवेंस कमेटी में जा नहीं सकता, क्योंकि मेंबर नहीं हूं। इस बार मुख्यमंत्री आएगा तो एक आम नागरिक की तरह आऊंगा जरूर। आम जन की तरह मुख्यमंत्री से सवाल पूछूंगा। पहली बात ये कि जिस दिन मैं ग्रीवेंस में जाऊंगा, उस दिन मुख्यमंत्री ही नहीं आएगा। अगर मुख्यमंत्री आ गया तो उसके सामने ऐसे सवाल खड़े करूंगा कि उसके पास कोई जवाब नहीं होगा। आम नागरिक भी परेशान है और शिकायत लेकर मिलने आने वाले लोगों को बाहर खड़ा होना पड़ रहा है। ये मुख्यमंत्री फरियादियों को धमकाता है और अधिकारियों की तरफदारी करता है। ऐसा मुगलों के समय में होता था। मुख्यमंत्री कहता कि मैं घर आने वालों की फरियाद सुनता हूं और रात 2-2 बजे तक बात सुनता हूं तो सिरसा में भी इस तरह दरबार लगाए और लोगों की बात सुनो। गुरुओं ने केशधारी सिखों को दी है पगड़ी :अभय अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री सैनी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी पगड़ी का अपमान किए जाने वाले दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, गुरुओं ने पगड़ी केशधारी सिखों को दी है। गुरुओं ने मुंह काला करने वाले लोगों को पगड़ी नहीं दी थी। ये तो वो लोग हैं, जिनके मुंह में राम राम और बगल में छुरी है। अगर ये इसे अपना अपमान समझते हैं तो इन्हें अपनी वेशभूषा में आ जाना चाहिए, क्योंकि ये इस तरह से सिख कौम को ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था पर बोले, लोगों को धमकियां मिल रही अभय चौटाला कानून-व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए बोले, प्रदेश में आए दिन रोज घटनाएं हो रही है और लोगों को धमकियां मिल रही है। नशे के कारण अपराधिक ग्राफ बढ़ गया है। सीएम के पास मीडिया के सवालों का जवाब नहीं है। इसलिए उनको मीटिंग में अंदर नहीं जाने दिया जाता। फसल खराबे का मूल्यांकन करवाए सरकार : अभय अभय चौटाला बोले, कई जिलों में बरसात की कमी के कारण किसानों की ग्वार, नरमा-कपास और धान की फसल प्रभावित हुई है। सरकार फसलों में खराबे का मूल्यांकन करवाकर उचित मुआवजा देने का काम करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *