Headlines

धनबाद में पुलिस और शूटर के बीच एनकाउंटर:आरोपी के पैर में लगी गोली, जमशेदपुर के होटल कारोबारी हत्याकांड में रहा है शामिल




धनबाद में बुधवार की शाम पुलिस और शूटर विजय सिंह उर्फ सागर उर्फ शिबू के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में सागर के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सागर जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल रहा है। वहीं, धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में भी यह आरोपी रहा है। बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था
पुलिस के मुताबिक, शिबू अपने अन्य साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के आनंद वाटिका के पास घेराबंदी की। घेराबंदी के समय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सागर उर्फ शिबू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी इधर, शिबू के बाकी साथी मौके से भाग गए। घायल शिबू को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले सामान और मुठभेड़ से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सागर उर्फ शिबू उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले का रहने वाला है। नीरज सिंह हत्याकांड की जांच के दौरान 2017 में उसका नाम सामने आया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *