Headlines

अंबाला में कल मैराथन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन:सीएम सैनी आएंगे; 5 घंटे कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद, एडवाइजरी जारी




अंबाला में कल (17 सितंबर) को नमो मैराथन-नशा मुक्ति का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मैराथन को देखते हुए अंबाला पुलिस ने सुबह 5 से 10 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। पुलिस के अनुसार, थाना बलदेव नगर के पास तुर्का कट से जेल लैंड स्थित सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान चौक तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा डीसी और एसपी रेजिडेंस वाली सड़क, पुलिस लाइन शौर्य चौक, पुलिस डीएवी स्कूल के सामने से सेशन मार्ग और सेशन मार्ग से जेल लैंड रोड होते हुए सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान चौक तक भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। यहां पार्क कर सकेंगे वाहन मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और आम लोगों के लिए थाना बलदेव नगर से पहले नवनीत नगर की ओर जाने वाले रास्ते के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। 112 पर मिलेगी आपातकालीन मदद अंबाला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 5 से 10 बजे के बीच प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर न निकलें और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *