![]()
रायपुर में त्योहारी सीजन से पहले नॉर्थ जोन पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशीली दवा, अवैध शराब और ऑनलाइन सट्टे के मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने NDPS एक्ट में 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर 183 नशीली टैबलेट बरामद की हैं। वहीं अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी और ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक व्यक्ति पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 8 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। इस तरह नॉर्थ जोन पुलिस ने एक दिन में कुल 14 लोगों के खिलाफ वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। बाइक में रखी थीं नशीली दवा की 183 टैबलेट पुलिस के मुताबिक अपराध क्रमांक 469/2026 में 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 21(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से एक यामाहा बाइक क्रमांक CG 04 LZ 9586 में रखी Nitrazepam की 19 पत्तियां मिलीं। इनमें कुल 183 टैबलेट थीं। उरला में 33 पाउच शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया उरला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने लोकेश वघेल उर्फ डोंगा के खिलाफ अपराध क्रमांक 470/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। उसके पास से 33 पाउच देशी शराब बरामद की गई। शराब की कुल मात्रा 5.940 लीटर और कीमत करीब 2,640 रुपए बताई गई है। खमतराई में ऑनलाइन सट्टा, 8 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई खमतराई थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा लिखाने वाले एक आरोपी के खिलाफ भी संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खम्हारडीह में 3, पंडरी में 1, गुढ़ियारी में 3 और खमतराई में 1 व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए नॉर्थ जोन में लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग की जा रही है। नशीले पदार्थ, अवैध शराब, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
14 लोगों पर कार्रवाई,4 आरोपी NDPS एक्ट में गिरफ्तार:ऑनलाइन सट्टे पर भी कार्रवाई,त्योहार से पहले पुलिस का एक्शन
