Headlines

जयपुर में डॉक्टर ने रजिस्टर की जगह दीवार पर लगाई-हाजिरी:दो दिन से कर रहे साइन; ट्रांसफर विवाद के बाद मुख्यालय में जॉइनिंग नहीं देने पर विवाद




जयपुर के स्वास्थ्य भवन में इन दिनों एक अलग ही मामला देखने को मिल रहा है। एक डॉक्टर अपनी अटेंडेंस (हाजिरी) रजिस्टर या ऑनलाइन करने के बजाए ऑफिस की दीवार पर दो दिन (15 और 16 सितंबर) से कर रहे हैं। डॉक्टर का ये मामला इन दिनों पूरे चिकित्सा महकमे में चर्चा का विशेष बना हुआ है। स्वास्थ्य भवन में जब यह बात फैली तो इसे लेकर पूरे महकमे में चर्चा शुरू हो गई। दरअसल डॉ. हंसराज भदालिया का पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने टोंक से तबादला करके जयपुर में अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित जैसे अहम पद पर कर दिया, लेकिन विभाग ने डॉ. भदालिया के जॉइनिंग करने से पहले ही इस आदेश में संशोधन करके उनका ट्रांसफर अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित जयपुर की जगह तोपखाना राजकीय डिस्पेंसरी जयपुर कर दिया। इस संशोधित आदेश के खिलाफ भदालिया ने कोर्ट में याचिका लगाई। जहां कोर्ट ने संशोधित आदेश को स्थगित करते हुए डॉ. भदालिया को पूर्व की जगह कार्यरत करने के निर्देश दिए। टोंक के बजाए जयपुर में बैठने लगे कोर्ट के इस आदेशों की प्रति लेकर डॉ. भदालिया स्वास्थ्य ​भवन में निदेशक के यहां पहुंचे और जॉइनिंग की अर्जी दी। इसके बाद भी निदेशक ने जयपुर के बजाए पूर्व में कार्यरत टोंक में ही दोबारा जॉइनिंग देने के लिए कहा। वहीं डॉ. भदालिया टोंक जॉइन करने के बजाए विभाग के ऑफिशियल बिना जॉइन करवाए जयपुर स्वास्थ्य भवन स्थित अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित के चैंबर में जाकर बैठने लग गए। रजिस्टर नहीं मिला तो दीवार पर लगा दी हाजिरी विभाग की बिना मंजूरी के अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित के चैंबर में जाकर बैठने पर विभाग ने डॉ. भदालिया की जॉइनिंग को ऑफिशियली नहीं माना। न ही उनकी हाजिरी जयपुर में अप्रूव की। इस पर डॉ. भदालिया जिस चैंबर में बैठे, वहां मौजूद कुर्सी के पीछे दीवार पर ही अपनी हाजिरी पैन से लिखकर लगा दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *