![]()
भास्कर न्यूज | अम्बाला कैंट में बेसहारा गोवंश का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को शिवाला मंडी में सांड के हमले में युवक के घायल होने के बाद, बुधवार को पल्लेदार मोहल्ले में दो लड़ते हुए गोवंश 60 वर्षीय हरजीत कौर और उनके बेटे हरप्रीत सिंह पर गिर गए। गनीमत रही कि पास मौजूद व्यक्ति ने डंडे से गोवंश को भगाकर दोनों को बचाया। हादसे में हरजीत कौर के हाथ और हरप्रीत के कान में चोट आई है, जबकि पास खड़ी 3 बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हरप्रीत ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से पड़े कचरे के कारण यहां गोवंश जमा रहते हैं, जो अक्सर लोगों पर हमला कर देते हैं। उल्लेखनीय है कि गोशालाओं में पर्याप्त जगह न होने का हवाला देकर नगर परिषद ने गोवंश को पकड़ने का अभियान बंद कर रखा है, जिससे सड़कों पर घूमते गोवंश शहरवासियों के लिए खतरा बने हुए हैं।
Source link
गोवंश की लड़ाई में मां-बेटा घायल, 3 बाइक क्षतिग्रस्त
