![]()
रोहतक के गांव निडाना निवासी व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने वाले आरोपियों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने तुरंत महिला को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। सूचना पाकर थाना बहुअकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव निडाना में 15 सितंबर की रात करीब 45 वर्षीय मंदीप पुत्र जयदेव की गांव के ही रहने वाले लक्ष्य व हन्नी, दोनों भाईयों ने पैसों के लेनदेन मामले में गांव समरगोपालपुर के खेतों में मंदीप को लाठी डंडों से मारपीट करते हुए अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गए। मंदीप ने रात करीब 12 बजे प्राइवेट अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। बेटों द्वारा हत्या करने की खबर सुनकर मां ने निगला जहरीला पदार्थ
मंदीप की हत्या करने के मामले में जब गांव निडाना निवासी देवकी ने अपने बेटे लक्ष्य व हन्नी का नाम आने की बात सुनी तो वह घबरा गई और उसने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने देवकी की तबीयत खराब होते देखी तो तुरंत पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां उसका ईलाज चल रहा है। मोबाइल की दुकान चलाता था मंदीप
मृतक मंदीप की मोबाइल की दुकान है, जिस पर वह काम करता था। मंदीप का दोनों आरोपियों के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपियों ने खेतों में मंदीप पर हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से ही अधमरा करके फरार हो गए। पुलिस मामले में कर रही जांच
थाना बहुअकबरपुर थाना एसएचओ जसबीर ने बताया कि गांव निडाना की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है, जिसका पीजीआई में ईलाज चल रहा है। महिला का संबंध निडाना निवासी मंदीप की हत्या करने वाले आरोपी हन्नी व लक्ष्य से है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Source link
रोहतक में व्यक्ति की हत्या करने का मामला:आरोपियों की मां ने आत्महत्या का किया प्रयास, पीजीआई में चल रहा ईलाज
