Headlines

सीकर में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों की लॉटरी निकलेगी:एसडीएम दफ्तरों में सरपंच और पंच की लॉटरी निकलेगी; गांवों की सरकार के चुनाव की तैयारी




पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के सदस्य की लॉटरी की घोषणा होने के साथ ही चुनावी माहौल अब गांवों में पहुंच गया है। निकाय चुनाव निपटते ही 23 व 24 सितंबर को पंचायती राज की रिजर्वेशन लॉटरी होगी। सीकर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। गौरतलब है कि सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) आशीष मोदी ने सीकर जिला परिषद के 49 सदस्यों, 16 पंचायत समितियों के 304 सदस्यों और 449 ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी निकाली जाएगी। पंचायतीराज अधिनियम- 1994 के अनुसार जिला परिषद सदस्यों, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों की कैटेगरी वाइज रिजर्वेशन और महिला रिजर्वेशन की लॉटरी 23 सितंबर को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संबंधित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में निकलेगी। 24 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच की कैटेगरी वाइज और महिला रिजर्वेशन की लॉटरी होगी। 23-24 सितंबर को पंचायतीराज संस्थाओं के पदों की रिजर्वेशन लॉटरी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत 18 अगस्त को जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला आरक्षण का निर्धारण और श्रेणीवार आवंटन किया जाएगा। सीकर जिला परिषद पंचायत समितियों का रिजर्वेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *