Headlines

उरई में रक्तदान शिविर संपन्न:नरेश वर्मा बोले- जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराएं, समाज जागरूक करना




जालौन के उरई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा उरई की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी समीर, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्मिला दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएन प्रसाद और सीएमएस डॉ. जे.जे. राम ने फीता काटकर किया। शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी जालौन के चेयरमैन डॉ. नरेश कुमार वर्मा ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उनके साथ एनसीसी कमांडेंट नवीन कुमार, हरसामी जाटव, शीतल सिंह, सार्फिया, नाजिमा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार राम राजपूत समेत कुल 11 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए समाज रक्त उपलब्ध कराने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. एपी वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह और रक्तकोष प्रभारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा की ओर से मंजूरानी, राजेंद्र शर्मा और भगवतीशरण सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *