Headlines

दिल्ली में 17 साल नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या:पुलिस को खेत में पत्तों के नीचे मिला शव; 4 आरोपी गिरफ्तार




दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की का शव 13 सितंबर को कुशक रोड के पास एक खेत में पत्तों और मिट्टी के नीचे मिला। उसके शरीर पर चाकू से किए गए करीब 6 से 8 घाव थे। पुलिस ने इस मामले में शिवम गणेश (19) को गिरफ्तार किया है। उसके तीन नाबालिग साथियों, जिनकी उम्र 17 और 16 साल है, को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की आरोपी को जानती थी। वह शनिवार यानी 10 सितंबर की शाम उससे मिलने गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात की। इस मामले में BNS और POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरा तलाशे पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान वारदात के संभावित समय में एक टेंपो घटनास्थल के पास से गुजरता दिखा। अंधेरा होने के कारण टेंपो का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ नहीं दिख रहा था। इसके बाद जांचकर्ताओं ने कई CCTV स्थानों पर उसकी आवाजाही का पता लगाया। 15 और 16 सितंबर की दरमियानी रात पुलिस ने पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध टेंपो को स्वरूप नगर इलाके की खड्डा कॉलोनी में खोज लिया गया। पुलिस ने टेंपो चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की। जांच आगे बढ़ने पर चार लोगों को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, ये सभी इस अपराध से जुड़े हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, आरोपियों के कथित तौर पर पहने कपड़े और टेंपो बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है। इसमें घटनाओं का क्रम, पकड़े गए लोगों की अलग-अलग भूमिका और फोरेंसिक व तकनीकी सबूतों की पुष्टि की जाएगी। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *