Headlines

केजीके कॉलेज में सेवा दिवस का आयोजन:दीप प्रज्वलन के साथ शिक्षकों-विद्यार्थियों ने दिया नीतिगत सुधारों का संदेश




मुरादाबाद के केजीके (पीजी) कॉलेज में गुरुवार शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ नीतिगत सुधार, महिला सशक्तिकरण और देश-प्रदेश में हुए बदलावों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार करनवाल ने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने को कहा। प्रो. डीके सिन्हा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। इस कार्यक्रम में प्रो. डीके सिन्हा, प्रो. हेमेंद्र सिंह, प्रो. डीपीएस रावत, प्रो. मीरा कश्यप, प्रो. एएम त्रिपाठी, प्रो. जगदंबे सिंह, प्रो. ममता सिंह, प्रो. मीनू बिश्नोई, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. गीतिका नागर, डॉ. डीके राय, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. शिवम सिंह, डॉ. विनोद गंगवार और डॉ. सुनील त्रिपाठी समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *