![]()
मऊगंज जिले में गुरुवार शाम ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत एक बड़े दीपोत्सव के साथ हुई। इस दौरान पूरे जिले में एक साथ करीब 12 लाख 51 हजार दीये जलाए गए। ऐतिहासिक देवतालाब शिव मंदिर 51 हजार दीयों की रोशनी से पूरी तरह जगमगा उठा और वहां बनाई गई सुंदर आकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। देवतालाब में शाम 7 बजे आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने एक साथ दीये जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान कौशल विकास के सह-संचालक बसंत कुर्रे, कलेक्टर संजय कुमार जैन, एसपी सुरेंद्र कुमार जैन, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा समेत कई नेता और अफसर मौजूद रहे। लोकगायिका राखी दुबे ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं, हाटा शिव मंदिर में हुए दीपोत्सव में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने लोगों के साथ मिलकर ‘आशीर्वाद के दीप’ रोशन किए। स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी और पंचायतों तक जले लाखों दीये अभियान के तहत पूरे जिले को दीयों की रोशनी से सजाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में 11 हजार और पुलिस कंट्रोल रूम में 5100 दीये जलाए गए। जिले के 870 सरकारी स्कूलों में 500-500 और सरकारी कॉलेजों में 1-1 हजार दीये रोशन हुए। 1037 आंगनबाड़ी केंद्रों में 151-151 दीये प्रज्वलित किए गए। सभी नगरीय निकायों के वार्डों और जिले की 256 ग्राम पंचायतों में 500-500 दीये जलाकर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
Source link
12.51 लाख दीपों से जगमगाया मऊगंज जिला:देवतालाब शिव मंदिर 51 हजार दीपों से सजा, लोकगायिका ने दी प्रस्तुित
