Headlines

जालंधर ग्रामीण पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन:SSP की अगुआई में सर्च ऑपरेशन, ड्रग्स व अवैध शराब बरामद, 6 के दर्ज, 4 गिरफ्तार




नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ने के उद्देश्य से जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले के संवेदनशील इलाकों में बड़ा ‘कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन’ (CASO) चलाया। खुद एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने धरातल पर उतरकर इस विशेष अभियान की कमान संभाली और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। यह सर्च ऑपरेशन डीएसपी शाहकोट सरवन सिंह बल्ल और डीएसपी (पीबीआई) रशपाल सिंह की देखरेख में चलाया गया। इसमें थाना मेहतपुर (एसआई लाभ सिंह), थाना शाहकोट (एसआई सुखविंदर पाल सिंह), थाना लोहियां (एसआई सुखजिंदर सिंह) और थाना बिलगा (एसआई दिलबाग सिंह) के प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने नशे के हॉटस्पॉट माने जाने वाले इलाकों, सुनसान पड़े मकानों और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। इलाज और पुनर्वास पर भी जोर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शेगी नहीं। ऐसे अचानक और विशेष ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल तस्करों पर सख्ती नहीं कर रही, बल्कि नशे की गिरफ्त में आ चुके पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से मुख्यधारा में वापस लाने का मानवीय प्रयास भी कर रही है। 6 एफआईआर दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार थाना मेहतपुर: 3 मामले दर्ज— 300 बोतल लाहन (करीब 30,000 लीटर), 59 नशीली गोलियां और ₹7,000 की ड्रग मनी जब्त। थाना शाहकोट: 1 मामला दर्ज— 52 ग्राम हेरोइन बरामद। थाना बिलगा: 1 मामला दर्ज— 19 नशीली गोलियां बरामद। थाना लोहियां: 1 मामला दर्ज— 0.3 ग्राम हेरोइन जब्त। इलाज और पुनर्वास पर भी जोर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शेगी नहीं। ऐसे अचानक और विशेष ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस केवल तस्करों पर सख्ती नहीं कर रही, बल्कि नशे की गिरफ्त में आ चुके पीड़ितों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से मुख्यधारा में वापस लाने का मानवीय प्रयास भी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *