Headlines

गुमला जिला ताइक्वांडो संघ का गठन अखिल अध्यक्ष व बालमुनि सचिव बनीं



जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को बिरसा मुंडा पार्क सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। हेमंत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से “गुमला जिला ताइक्वांडो संघ” का गठन किया गया। गठित संघ में सर्वसम्मति से अखिल कुमार को अध्यक्ष, बालमुनि कुमारी को सचिव तथा अर्पिता भट्टाचार्य को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा जितेंद्र राम और जसवीर सिंह को उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार को संयुक्त सचिव, रोमिल शंकर, सोनी गुप्ता, सुप्रिया रानी बाग और मनीष कुमार को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित झारखंड राज्य ताइक्वांडो संघ के वर्किंग चेयरमैन सह ऑब्जर्वर मिथिलेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुमला जिला खेल प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। अनुशासन, आत्मरक्षा और शारीरिक दक्षता से जुड़े इस खेल को जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने में यह संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिल कुमार ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य जिले के बच्चों और युवाओं को इस खेल से जोड़ना है। उन्हें नियमित प्रशिक्षण देना है। उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। हमारा प्रयास रहेगा कि ताइक्वांडो का खेल केवल शहर तक सीमित न रहे। यह गांव-गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को भी आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा।” बैठक के दौरान जिले में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, विद्यालयों में इस खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ताइक्वांडो के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *