![]()
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में पांच दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। किन्नौर जिला स्कूल खेल संघ और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 45 स्कूलों (38 सरकारी और 7 निजी) के लगभग 548 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।मंत्री नेगी ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय गुण विकसित होते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से हार-जीत की चिंता छोड़कर पूरी लगन, कड़ी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। कल्पा के राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में बनेगा 2 करोड़ का स्विमिंग पूल कैबिनेट मंत्री ने किन्नौर जिले में बुनियादी खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्पा स्थित राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों को तैराकी का पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।
खिलाड़ियों को मिला इनाम अक्सा (देवी चंडिका GSSS कोठी): सीनियर संतोष ट्रॉफी में चयन होने पर ₹30,000 नव्या (GMS काफनू): खेलो इंडिया में चयन होने पर ₹20,000 ध्रुव नेगी (ATPS चोलिंग): खेलो इंडिया में चयन होने पर ₹20,000
Source link
किन्नौर के कटगांव में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू:45 स्कूलों के 548 छात्र ले रहे भाग; होनेहार खिलाड़ियों को 30 हजार तक का इनाम
