![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम 7 बजे सरगुजा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने दीप जलाए। इस अभियान के तहत जिले में करीब पांच लाख दीप जलाए गए। घरों के अलावा अमृत सरोवर, सरकारी कार्यालय, धार्मिक स्थल, मंदिर और चौक-चौराहों सहित कई जगहों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान लोगों ने दीप जलाकर सेवा, समर्पण और आभार का संदेश दिया। कार्यक्रम के जरिए सकारात्मक सोच और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने का भी संदेश दिया गया। गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि दीप भारतीय संस्कृति में प्रकाश, आशा, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरगुजा की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ एक माह चलेगा। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास यात्रा मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा का मतलब समाज के आखिरी व्यक्ति तक मदद, अवसर और विकास पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि सरकार की हर योजना का लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों तक पहुंचे। हर घर तक शिक्षा पहुंचे और प्रतिभाशाली लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने लोगों से अपील की कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाएं। ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं, सेवा का संकल्प लें और सरगुजा के विकास को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाएं। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सभी को सेवा संकल्प अभियान की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए, दीप जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना के प्रतीक हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि यह दीया एकमात्र दीया नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा और लंबे संकल्प का प्रतीक है। हमारा स्थान पूरी दुनिया में और अधिक शक्तिशाली बने, ये हमारी कामना है। अतिथियों ने जलाए दिये गांधी स्टेडियमम में गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, महापौर मंजूषा भगत, जिपं अध्यक्ष निरूपा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने दीप जलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं। गांधी स्टेडियम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रेरक नाटकों का मंचन भी किया। जिले के मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों के साथ सभी कार्यालयों में भी शाम को दीप जलाए गए।
Source link
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया गांधी स्टेडियम,सेवा-समर्पण का लिया संकल्प:मंत्री राजेश अग्रवाल बोले-अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास, मंदिरों, चौक-चौराहों में भी जले दीप
