Headlines

बक्सर में मोदी के जन्मदिन पर 11 हजार दीप जलाए:स्टेशन से रामरेखा घाट तक रोशन हुआ शहर; कार्यकर्ताओं ने लंबी उम्र की कामना की




बक्सर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा की ओर से गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में करीब 11 हजार दीप जलाए। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत बक्सर स्टेशन से हुई। इसके बाद कार्यकर्ता कवलदह पोखरा, अंबेडकर चौक, ज्योति चौक और वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रामरेखा घाट पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह दीप जलाए गए। पूरे मार्ग पर दीपों की रोशनी दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सफल और स्वस्थ जीवन की कामना की। कई मोर्चों के पदाधिकारी हुए शामिल कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राय और अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुपेश चौरसिया शामिल हुए। नंदलाल पंडित समेत पार्टी के कई जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जन्मदिन के मौके पर उनके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की गई। शहर के कई प्रमुख रास्तों से होते हुए दीप जलाने का कार्यक्रम रामरेखा घाट पर समाप्त हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *