![]()
नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर की ओर से गुरुवार को होटल फोर पॉइंट्स बाय शेरटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें हृदय रोगों के इलाज में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीक TAVI और लीडलेस पेसमेकर के सफल उपचारों की जानकारी दी गई।
.
नारायणा हॉस्पिटल के एडिशनल डायरेक्टर-कार्डियोलॉजी डॉ. अंशु काबरा ने बताया कि इन तकनीकों में पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी की तुलना में कम इनवेसिव प्रक्रिया अपनाई जाती है।
उन्होंने बताया कि बड़े चीरे की जरूरत कम होती है और मरीज अपेक्षाकृत जल्द सामान्य गतिविधियों में लौट सकता है। खासतौर पर बुजुर्ग और कुछ जटिल स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों में इन तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है।
कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक से उपचार करा चुके मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कुमार गोयल ने कहा कि जटिल मरीजों में उपचार से पहले उनकी पूरी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन और विभिन्न विशेषज्ञों के बीच समन्वय जरूरी है। इसी आधार पर मरीज के लिए उपचार की उपयुक्त प्रक्रिया तय की जाती है।
