Headlines

JDU का ओरिएंटेशन आज, नीतीश कुमार करेंगे शुभारंभ:MLA-MLC होंगे शामिल, विशेषज्ञ सदन में सवाल उठाने, कानून बनाने और बजट समझने की देंगे ट्रेनिंग




जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद इसमें मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संसदीय कार्यप्रणाली के विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनभर चलेगा। संजय झा ने कहा- सदन में प्रदर्शन बेहतर करने पर जोर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस पहल के पीछे जनप्रतिनिधियों की संसदीय कार्यप्रणाली की समझ मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि बाहर से विशेषज्ञ बुलाकर विधायकों और एमएलसी को सदन की प्रक्रिया, सवाल पूछने और क्षेत्र के मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखने की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन PRS Legislative Research की ओर से किए जाने की जानकारी पार्टी ने दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *