![]()
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पेठियाबागी में एक युवक की अपने घर के कुएं में डूबने से मौत हो गई। 35 वर्षीय दीपक साव उर्फ कल्लू साव की मौत बीती रात करीब 9 बजे हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के बाद उसने कुएं में छलांग लगा दी थी। कल्लू साव की राशन की दुकान थी। बीती रात वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर कल्लू घर के आंगन में बने कुएं में कूद गया। युवक को आता था तैरना उसके घर वाले और आस-पड़ोस के लोग इसे मजाक समझते रहे। उन्हें लगा कि कल्लू को तैरना आता है और वह खुद ही बाहर निकल आएगा, इसलिए उसे कुछ देर तक कुएं में ही छोड़ दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह कुएं से बाहर नहीं निकला, तो सभी लोग कुएं के पास पहुंचे। उन्होंने झांक कर देखा तो कल्लू पानी की ऊपरी सतह पर स्थिर पड़ा हुआ था। इसके बाद कल्लू के परिजन और ग्रामीण उसे कुएं से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले भी कुएं में लगा चुका था छलांग हालांकि, मृतक के पिता छोटन साव का कहना है कि कल्लू दुकान से आकर कुएं पर हाथ-पैर धोने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि कल्लू का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। गुस्से में वह पहले भी कुएं में छलांग लगा देता था और कुछ देर बाद खुद ही बाहर निकल आता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने समझा खुद ही निकल आएगा बाहर गुरुवार को भी यही घटना हुई और कल्लू पुनः गुस्से में आकर अपने आंगन के कुएं में छलांग लगा दिया। लोगों ने समझा कि इसका हमेशा यही आदत है, इसलिए उसे कुएं से कुछ देर तक नहीं निकाला। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कुएं में लबालब पानी होने के कारण वह खुद नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। इधर, पुलिस इस पूरे मामले पर गहनता से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से पूछताछ भी कर रही है।
Source link
कोडरमा में कुएं में डूबने से युवक की मौत:पत्नी से विवाद के बाद कुएं में लगाई थी छलांग, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास
