Headlines

बीजेपी से गौतम, कांग्रेस से जयमल, निर्दलीय मधुलता मैदान में:सभापति उम्मीदवारों के नाम वापसी का अंतिम दिन, बीजेपी का बोर्ड बनना तय




बाड़मेर नगर परिषद सभापति पद के लिए बीजेपी से गौतम बॉबी, कांग्रेस से जयमलसिंह और निर्दलीय मधुलता मैदान में है। आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। आज 3 बजे तक सभापति चुनाव की फिक्चर क्लियर हो जाएगी। तीन में दो प्रत्याशी रहने की स्थिति में 21 को वोटिंग होगी। लेकिन स्पष्ट बहुमत और निर्दलीय का समर्थन मिलने की वजह से बीजेपी के गौतम बॉबी का सभापति बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। दरअसल, बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्ड है। इनमें 29 सीट पर बीजेपी, 21 में कांग्रेस और 5 निर्दलीय जीते है। बुधवार को सभापति पद के लिए नामांकन पत्र बीजेपी से गौतम बॉबी, गंगाविशन अग्रवाल, सुनील सिंघवी ने पर्चा भरा था। वहीं कांग्रेस से जयमलसिंह, मधुलता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं मधुलता ने एक निर्दलीय भी नॉमिनेशन किया था। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसके बाद बीजेपी से भरने वाले गंगाविशन, सुनील सिंघवी के नामांकन निर्दलीय में कन्वर्ट हो गए। गुरुवार शाम होते-होते गंगाविशन और सुनील सिंघवी ने फॉर्म वापिस उठा लिए। इसके बाद चुनावी मैदान में बीजेपी से गौतम बॉबी, कांग्रेस से जयमलसिंह और निर्दलीय मधुलता चुनावी मैदान में है। आज नामांकन वापिस का अंतिम दिन है। गौतम बॉबी का सभापति बनना तय बीजेपी से सभापति पद उम्मीदवार गौतम बॉबी का सभापति बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। बीजेपी ने 29 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं 5 निर्दलीय जीतने वाले भी बीजेपी खेमे में है। इससे यह तय माना जा रहा है कि बीजेपी बोर्ड बनाएगी। 21 को सभापति और 22 उपसभापति के लिए मतदान अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 सितंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्त के बाद इसी दिन मतगणना की जाएगी। इसी तरह उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन 22 सितंबर को होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11ः30 बजे से होगी l अभ्यर्थिता वापिस लेने का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा एवं मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *