![]()
मऊ के सरायलखंसी क्षेत्र में गुरुवार रात वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना ताजोपुर सैनिक स्कूल के पास रात करीब 8:30 बजे हुई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान अच्छार गांव निवासी मोहन राजभर (27) पुत्र शंभू राजभर और स्वागत राजभर (27) पुत्र शिवप्रताप राजभर के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे और पेंटिंग का काम करते थे। दोनों एक ही बाइक से गाजीपुर जिले के मटेहूं से अपने घर लौट रहे थे। हाईवे पर हादसा होने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सरायलखंसी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मटेहूं से घर लौट रहे थे दोनों दोस्त जानकारी के मुताबिक मोहन और स्वागत एक ही बाइक से गाजीपुर जिले के मटेहूं से अपने घर अच्छार लौट रहे थे। ताजोपुर सैनिक स्कूल के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन दोनों युवकों को रौंदते हुए मौके से निकल गया। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने हादसा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सरायलखंसी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, मौत:मऊ में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ हादसा, पेंटिंग का काम करते थे दोनों
