Headlines

इंद्रौली में आयुर्वेद ग्राम चौपाल:ग्रामीणों को बताई स्वस्थ जीवनशैली, योग-प्राणायाम और आहार-विहार की दी जानकारी




सीतापुर में11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने एवं ग्रामवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग की ओर से ग्राम चौपाल का आयोजन महोली ब्लॉक के ग्राम इंद्रौली में किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर तृप्ति आर सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नृपेंद्र पांडे ने कहा कि आयुर्वेद केवल बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा और रोगी के रोग का शमन करना भी इसकी मूल भावना है। ग्रामीणों को आयुर्वेदिक जीवनशैली, दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार-विहार, योग व प्राणायाम की जानकारी दी गई। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक श्री सौरभ त्रिवेदी, कुमारी पूजा पाल, श्रीमती अनारकली, सागर, गुड्डु आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *