![]()
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नरसिंहपुर पहुंचे। उन्होंने करेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद नरसिंहपुर में हुए ब्लड डोनेशन कैंप में भी शामिल हुए। गुप्ता शहर वितरण केंद्र कार्यालय गए। वहां आयोजित शिकायत निवारण शिविर में उन्होंने आम नागरिकों और बिजली उपभोक्ताओं से सीधे बात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने उपभोक्ताओं के आवेदन खुद स्वीकार किए और मौके पर मौजूद अधिकारियों को हर शिकायत का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शहर वितरण केंद्र कार्यालय परिसर में पेड़ लगाए। शाम को सिंगरी नदी पर हुए दीपोत्सव कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इसी क्रम में एमडी गुप्ता ने करेली स्थित बिजली वितरण कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली देने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने को कहा। उन्होंने बिजली बिल के पुराने बकायादार उपभोक्ताओं से नियम के अनुसार वसूली करने के निर्देश भी दिए। वितरण केंद्र प्रभारी दीपक रघुवंशी को ऐसे बकायादारों के खिलाफ नियम के अनुसार कुर्की की कार्रवाई करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान नरसिंहपुर संभाग प्रभारी विवेक जसेले, कार्यपालन अभियंता प्रियांक दीपक, सहायक अभियंता संदीप रघुवंशी, आशुतोष दुबे समेत बिजली विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
Source link
बिजली कंपनी के एमडी ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं:नरसिंहपुर में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
