Headlines

कांगड़ा विधायक ने 27 महिला मंडलों को दिए ₹5.40 लाख:पवन काजल ने साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना, बोले- महिलाओं को धोखा दिया




प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कांगड़ा विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को खोली ग्राम पंचायत में महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि बांटी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से नशे और दूसरी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए आगे आने को कहा। विधायक काजल ने गांव के 27 महिला मंडलों को सशक्तिकरण के लिए 20-20 हजार रुपए दिए। इस तरह कुल 5 लाख 40 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से बांटी गई। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस राशि से अपने मंडल के लिए जरूरी सामान और दूसरी चीजें खरीद सकेंगी। विधायक काजल ने कहा कि क्षेत्र और घर के विकास में महिलाओं की खास भूमिका होती है। इसी तरह महिलाएं समाज के विकास के लिए भी एकजुट होकर आगे आएं। हिमाचल सरकार ने महिलाओं के साथ धोखा किया : पवन काजल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने के नाम पर धोखा दिया है। साथ ही, गृहणियों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी भी पूरी नहीं की है। उन्होंने बताया कि खोली पंचायत में ढाई करोड़ रुपए से बन रही पेयजल योजना के तहत पानी का स्टोरेज टैंक बन गया है। इसके अलावा, साढ़े तीन किलोमीटर लंबी तीन इंच राइजिंग मेन पाइप बिछाई जा रही हैं। काजल ने यह भी कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में जाकर महिला मंडलों को यह राशि बांटी जाएगी। इस कार्यक्रम में कांगड़ा पंचायत समिति चेयरमैन अनूप चांगरा, जिला पार्षद खोली वार्ड विजय चौधरी, ब्रजेश्वरी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार, कपिलदेव प्रधान कच्छियारी, सतप्रकाश सोनी, चम्पा भारद्वाज महामंत्री, सुरेश चौधरी, सुरेश वालिया, अश्विनी कुमार, सतीश सैनी, सोनू और जिला महामंत्री रजनीश मोना सहित सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *