Headlines

भूना की नहर में में मिला पशु का सिर:पानी कम होने पर राहगीर को दिखा, प्लॉस्टिक के बैग में था, कुत्ते नोच रहे




फतेहाबाद के भूना में एक नहर से प्लास्टिक के थैले में बंद पशु का कटा हुआ सिर मिला है। यह सिर कुलां रोड से गुजरने वाली नहर में शुक्रवार दोपहर बाद मिला, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। बजरंग दल के सदस्यों ने गोवंश का सिर होने की आशंका जताई और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, भूना माइनर सुबह बंद हुई थी। दोपहर में जब नहर का पानी कम हुआ, तो एक प्लास्टिक का बैग दिखा। उसमें से तेज बदबू आ रही थी और आसपास कुत्ते उसे नोच रहे थे। बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस को बुलाया जब राहगीरों ने कुत्तों के झुंड को देखा, तो उन्होंने नहर में जाकर बैग को चेक किया। बैग फटा हुआ था और उसमें एक कंकाल जैसा कटा सिर दिखाई दिया। लोगों को लगा कि यह गोवंश का सिर हो सकता है। इसके बाद किसी ने बजरंग दल के सदस्यों को सूचना दी। दल के सदस्य अमरनाथ, अक्षय, दिशांत, हरविंद्र मेहता, हरीश बागड़ी, संदीप और राजा राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिर किस पशु का है, इसे किसने और क्यों काटा, और इसे नहर में क्यों फेंका गया। शुरुआती कयासों में इसे नीलगाय का सिर भी बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *