Headlines

Mayoral Election 2026 | BJP Congress Candidate Nomination List Update


मेयर पद के चुनावों और पद की दावेदारी को लेकर स्थिति लगभग क्लियर हो चुकी है। शुक्रवार को दोनों ही पार्टियों की ओर से प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म लिए गए।

.

कांग्रेस और भाजपा की ओर से हालांकि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, बताया जा रहा है कि कांग्रेस से गणपत सिंह चौहान और नरेश जोशी नामांकन पेश कर सकते हैं। कांग्रेस से मेयर पद की रेस में प्रदीप गांग का भी नाम शामिल है।

वहीं भाजपा में मेघराज लोहिया और प्रसन्न चंद मेहता का नाम सामने आ रहा है। हालांकि किस पार्टी से कौन दावेदारी पेश करेगा ये स्थिति शनिवार को साफ हो जाएगी।

इसके साथ ही कमलेश पुरोहित भी मेयर पद के दावेदारों में शामिल है। यदि ऐसे में एक नाम पर सहमति नहीं बन पाती है तो पार्टी नया चेहरा भी मैदान में उतार सकती है।

नगर निगम में शुक्रवार को नामांकन के लिए फॉर्म दिए गए।

नगर निगम में शुक्रवार को नामांकन के लिए फॉर्म दिए गए।

कांग्रेस से गणपत सिंह चौहान के नाम लिया फॉर्म, भाजपा कल करेगी घोषणा

शनिवार को नामांकन पेश करने के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को नगर निगम में फॉर्म लेने पहुंचे।

इनमें एक फॉर्म कांग्रेस के गणपत सिंह चौहान के नाम से लिया गया है, संभावना है कि वे दावेदारी पेश कर सकते हैं।। जबकि दूसरा फॉर्म कौन जमा करवाएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया। लेकिन, बताया जा रहा है कि मेयर रेस में शामिल नरेश जोशी भी कांग्रेस की ओर से दावेदारी पेश करेंगे।

वहीं भाजपा से भी दो प्रतिनिधि फॉर्म लेने पहुंचे। लेकिन,​ किसके नाम से फॉर्म लिया गया और कौन जमा करवाएगा इसका खुलासा नहीं किया है।

फॉर्म लेने आए प्रतिनिधियों को भी रिटर्निंग अधिकारियों ने उन्हें सिंबल की भी जानकारी दी।

फॉर्म लेने आए प्रतिनिधियों को भी रिटर्निंग अधिकारियों ने उन्हें सिंबल की भी जानकारी दी।

इधर, कांग्रेस से एक और प्रतियाशी जता सकता है दावेदारी

कांग्रेस के कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म लिया है। इनमें एक वार्ड 51 से सरस्वती प्रजापत के परिवार की ओर से नामांकन फॉर्म लिया गया है।

शुक्रवार को नामांकन फॉर्म लेने आए परिवार के सदस्य ने बताया कि सरस्वती प्रजापत या फिर उनके पिता दावेदारी कर सकते है।

फॉर्म लेने आए प्रतिनिधियों की ओर से ये खुलासा नहीं किया गया कि वे किसके लिए फॉर्म लेने आए है।

फॉर्म लेने आए प्रतिनिधियों की ओर से ये खुलासा नहीं किया गया कि वे किसके लिए फॉर्म लेने आए है।

कांग्रेस से संभावित दावेदार

भाजपा के संभावित दावेदार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *