Headlines

राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे 4 आरोपी पकड़े:बाघापुराना पुलिस ने हथियार और बिना नंबर की मोटरसाइकिल की बरामद




बाघापुराना पुलिस ने राहगीरों को डराकर लूटने की योजना बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से तेजधार हथियार, दो कापे और एक बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएचओ जगतार सिंह ने बताया कि वीरवार को रात करीब 9 बजे पुलिस टीम गांव फूलेवाला इलाके में गश्त कर रही थी। तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग राहगीरों को डराकर लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने माणूके रोड, समाध भाई से बाहर गांव फूलेवाला के पास एक सुनसान कमरे में छापा मारा। पुलिस ने मौके से चमकौर सिंह, राजवीर सिंह, साजन और सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में गग्गू और गोल्डी को भी नामजद किया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपियों से एक तेजधार हथियार, दो कापे और एक बिना नंबर की हीरो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बाघापुराना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *