आज 8 जिलों में बारिश, कल से मौसम ड्राई रहेगा:सुबह-शाम तापमान ठंडक रहेगी, दिन गर्म रहेगा; मानसून की विदाई वाली स्थिति बनी




पंजाब के 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि कल से राज्य का मौसम पूरी तरह से ड्राई रहेगा। अब पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। इस वजह से दिन का तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन सुबह-शाम तापमान में कमी रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर बढ़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। अब बादल बनना कम हो जाएंगे मौसम विभाग के मुताबिक, लो प्रेशर एरिया थाईलैंड को क्रॉस कर अब बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इसका जो ट्रफ ओडिशा तक है। एक एंटी-साइक्लोन राजस्थान पर बनने वाला है। इसका मतलब है कि हवा घड़ी की दिशा में घूमती है और नीचे की तरफ आती है। इसे सब्सिडेंस कहा जाता है। इससे बादल नहीं बनते हैं और मौसम साफ रहने लगता है। इससे पंजाब के कई इलाकों में मौसम साफ होने लग पड़ेगा। सीजनल ट्रफ मध्य भारत के ऊपर से जा रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सौराष्ट्र व उत्तर-पूर्वी राज्यों में है। वह भी कमजोर हो जाएगा। मानसून की विदाई का रास्ता साफ होने लगा आज से पश्चिमी गर्म हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान से होगी। लेकिन पंजाब का मौसम भी साफ होने लग पड़ेगा। इससे मानसून की विदाई का रास्ता साफ होने जा रहा है। हालांकि पंजाब से कब विदा होगा, इसका कोई ऐलान अभी नहीं किय गया है। माना जा रहा है कि 20 या 21 से विदाई शुरू हो जाएगी। हालांकि पिछले साल 24 सितंबर को मानसून की पूर्ण विदाई हो गई थी। बिजली की मांग 12 हजार पहुंची पंजाब में बिजली की मांग सुबह साढ़े छह बजे 12,001 मेगावाट दर्ज की गई। इसके मुकाबले 6,580 मेगावाट बिजली की सप्लाई तय थी, लेकिन 6,752 मेगावाट बिजली ली गई, यानी 172 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ली गई। राज्य में खुद 5,250 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। बिजली ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 49.96 हर्ट्ज रही।
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम 20 सितंबर: मौसम पूरी तरह ड्राई रहेगा। कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। 21 सितंबर: मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 22 सितंबर: मौसम ड्राई रहेगा। बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *