Headlines

Shimla-Solan Apple Mandi Action | APMC Penalty & License Cancellation Warning


हिमाचल की मंडियों में अभी भी 22 किलो से ज्यादा की पैकिंग में पहुंच रहा सेब। इसे खरीदने वाले आढ़तियों पर एपीएमसी ने शुरू की कार्रवाई।

हिमाचल की मंडियों में नियमों के खिलाफ सेब खरीदने वाले आढ़तियों पर कृषि उपज विपणन समितियों (APMC) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिमला और सोलन APMC ने ऐसे 12 आढ़तियों के एक-एक हजार रुपए के चालान काटे हैं। साथ ही दोबारा नियम तोड़ने पर लाइसेंस रद्द करने की

.

दरअसल, प्रदेश की मंडियों में कुछ बागवान निर्धारित वजन से ज्यादा सेब भरकर ला रहे हैं। कई पेटियों में 25 से 27 किलो तक सेब भरा जा रहा है, जबकि नियमों के तहत एक पेटी में 20 से 22 किलो सेब ही होना चाहिए।

इससे ज्यादा हाई ग्रेडिंग वाला सेब लेने वाले आढ़तियों पर APMC कार्रवाई कर रही है, क्योंकि हाई ग्रेडिंग के कारण बागवानों को नुकसान होता है और लदानी मुनाफा कूटते हैं। इस पर रोक के मकसद से ही यूनिवर्सल कार्टन लागू किया गया है।

मार्केटिंग बोर्ड ने सभी एपीएमसी को नियमों के तहत सेब की खरीददारी सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए।

मार्केटिंग बोर्ड ने सभी एपीएमसी को नियमों के तहत सेब की खरीददारी सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए।

2024 में अनिवार्य हुआ यूनिवर्सल कार्टन

बागवानों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में टेलीस्कोपिक कार्टन की जगह यूनिवर्सल कार्टन अनिवार्य किया था। इससे पहले टेलीस्कोपिक कार्टन में बागवान अपनी सुविधा के अनुसार ज्यादा सेब भर देते थे। कई मामलों में एक पेटी में 25 से 35 किलो तक सेब भरा जाता था, जबकि रेट उन्हें 20 से 25 किलो की औसत पेटी मानकर मिलते थे।

यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के साथ ही पेटी में सेब की मात्रा को लेकर भी नियम तय किए गए। इसके तहत प्रति पेटी 20 से 22 किलो सेब रखने का प्रावधान है। इसके बावजूद कुछ बागवान निर्धारित मात्रा से ज्यादा सेब मंडियों में पहुंचा रहे हैं।

माकपा नेता चौहान ने लगाए थे अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप

दरअसल, माकपा नेता एवं बागवान संजय चौहान ने एपीएमसी और मार्केटिंग बोर्ड पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से प्रति पेटी 22 किलो से ज्यादा सेब मंडियों में बेचा जा रहा है। ऐसा करके एपीएमसी एक्टू 2005, लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 का उलंघन किया जा रहा है। इसके बाद APMC और मार्केटिंग बोर्ड ने यह कार्रवाई की है।

माकपा नेता संजय चौहान ने अधिकारियों पर लगाए थे आढ़तियों से मिलीभगत के आरोप।

माकपा नेता संजय चौहान ने अधिकारियों पर लगाए थे आढ़तियों से मिलीभगत के आरोप।

आढ़तियों को नियम मानने की हिदायत

राज्य के मार्केटिंग बोर्ड ने प्रदेश की सभी APMC और आढ़तियों को यूनिवर्सल कार्टन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। ओवरवेट सेब खरीदने वाले आढ़तियों पर कार्रवाई की जा रही है, ताकि मंडियों में तय मानकों के अनुसार ही सेब की खरीद-बिक्री हो।

आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू: APMC

APMC शिमला-किन्नौर के सचिव रविंद्र कुमार ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक शिमला और सोलन में 12 आढ़तियों के चालान किए गए हैं। उन्होंने आढ़तियों और बागवानों से यूनिवर्सल कार्टन में निर्धारित मात्रा में ही सेब भरने और खरीदने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *