Headlines

कांगड़ा में तरनतान की महिला नशा तस्कर समेत 3 गिरफ्तार:67.62 ग्राम चिट्टा बरामद, ऑल्टो में थे सवार; अंतरराज्यीय गिरोह से कनेक्शन की जांच




कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 3 तस्करों को 67.62 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास की। तीनों आरोपी एक आल्टो K10 टैक्सी में सवार थे। पुलिस के अनुसार, सीआईए कांगड़ा की टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आल्टो K10 टैक्सी (HP-01D-0743) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार 2 पुरुषों और एक महिला के कब्जे से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पंजाब की महिला आरोपी की पहचान गुप्त रखी गई पुलिस ने आरोपियों की पहचान अजय कुमार (36), निवासी शौकणी दा कोट, धर्मशाला और देवी सिंह (34), निवासी मझेड़ा, कांगड़ा के रूप में की है। तीसरी महिला आरोपी की पहचान पुलिस ने गुप्त रखी है। 36 वर्षीय तीसरी आरोपी पंजाब के डुगवाला तरनतारन की रहने वाली है। अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर चिट्टे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में संभावित अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। सप्लाई में महिला की भूमिका या इस्तेमाल के पहलू को भी जांच के दायरे में रखा गया है। शाहपुर थाना में मामला दर्ज तीनों आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगामी जांच जारी है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *