![]()
भिवानी के गांव मिलकपुर में पति की मारपीट से तंग होकर महिला द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जिसकी करीब 14 साल पहले शादी हुई थी और 2 बच्चों की मां थी। परिजनों का आरोप है कि महिला का पति शराब के नशे में मारपीट करता था और तंग रखता था। इसलिए उसने यह कदम उठाया। जिसकी पहचान गांव मिलकपुर निवासी करीब 30 वर्षीय मित्तल के रूप में हुई है। इधर, बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मृतका के भाई गांव सिपर निवासी सोनू ने बताया कि उसकी बहन मित्तल की शादी मिलकपुर में की हुई थी। लेकिन काफी समय से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चलता रहता था। शुक्रवार को उसके जीजा विरेंद्र का फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई। जब उन्होंने पहुंचकर देखा तो उसकी बहन को बेड पर लेटाया हुआ था और मृत अवस्था में थी। दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते थे। उसका जीजा शराब पीता था और शराब के नशे में झगड़ा व मारपीट करता। इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए और मौत के कारणों का पता लगना चाहिए। उसकी बहन को 2 बच्चे (बेटे) हैं। पति के खिलाफ केस दर्ज
बवानीखेड़ा थाना के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मिलकपुर निवासी मित्तल नामक महिला ने फांसी लगा ली है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के भाई सोनू की शिकायत पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस मृतका के पति के खिलाफ दर्ज किया गया है। इसकी करीब 14 साल पहले शादी हुई थी और 2 बच्चे हैं। परिजनों का आरोप है कि मित्तल का पति विरेंद्र उसके (मित्तल) के साथ अकसर मारपीट करता था। प्राथमिक दृष्टिता यही सामने आया है कि महिला ने फांसी लगाई है। जांच की जा रही है। जो भी पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार महिला ने अपने घर में ही कमरे में फांसी लगाई थी।
Source link
पति की मारपीट से तंग महिला ने किसा सुसाइड:भिवानी में 2 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, 14 साल पहले हुई थी शादी
