Headlines

बुलेट से पटाखा फोड़ने पर कटा 13 हजार का चालान:पंचकूला में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने पर हुई कार्रवाई, सीपी बोले-सड़क पर हुड़दंग सहन नहीं




पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर हंगामा करने वाले बुलेट चालकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सड़क सुरक्षा को सबसे जरूरी मान रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीमें फील्ड में हैं। वे ऐसे वाहनों पर लगातार नजर रख रही हैं, जिनके चालक ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं या सड़क पर हंगामा करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अमरटैक्स लाइटों के पास एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ कार्रवाई की गई। वह नियमों का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने चालक का 13 हजार रुपए का चालान काटा। पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी- सड़क पर हंगामा सहन नहीं पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर हंगामा, तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करना किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए समझाएं। साथ ही वाहनों में गैरकानूनी बदलाव करने और उन्हें खतरनाक तरीके से चलाने से मना करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *