![]()
बिलासपुर नगर निगम ने सड़क पर कचरा फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने और सार्वजनिक रास्तों पर निर्माण सामग्री रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान दो डंपर गिट्टी और 20 पाइप जब्त किए गए। वहीं, निगम नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 लोगों से कुल 6,100 रुपए जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई 17 सितंबर से चलाए जा रहे स्वच्छता सेवा अभियान के तहत स्वच्छ और सुंदर बिलासपुर के संकल्प के साथ की जा रही है। सड़क पर रखी गिट्टी और पाइप जब्त जोन कमिश्नर और हेल्थ ऑफिसर प्रवेश कश्यप ने बताया कि निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर शहर में लगातार कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा और प्रतिबंधित प्लास्टिक फैलाने के साथ सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर लोगों की आवाजाही प्रभावित करने वालों पर निगम की टीमें नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया कि जोन नंबर 3 की टीम ने वार्ड नंबर 19 में चर्च के सामने सड़क किनारे रखी दो डंपर गिट्टी जब्त की। वहीं जोन नंबर 4 की टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास सड़क पर रखे 20 पाइप जब्त किए। 10 लोगों से 6100 रुपए जुर्माना जोन नंबर 6 में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक रखने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां 7 लोगों से प्लास्टिक जब्त कर 3,100 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसी तरह जोन नंबर 8 में भी प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई हुई। यहां प्लास्टिक जब्त करते हुए 3 लोगों से कुल 3,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस तरह दोनों जोन में 10 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 6,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। निगम ने कहा- कार्रवाई जारी रहेगी नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने और सड़क या सार्वजनिक रास्तों पर सामान रखकर रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम की टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Source link
बिलासपुर में सड़क पर गिट्टी-पाइप रखने वालों पर एक्शन:2 डंपर गिट्टी और 20 पाइप जब्त, 10 लोगों से 6100 रुपए जुर्माना
