Headlines

सूरजपुर में नाबालिग से गैंगरेप,दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज:मामा के घर से लौटी किशोरी को अकेला पाकर की वारदात, आरोपियों की तलाश जारी




सूरजपुर में दो युवकों ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप किया। नाबालिग अपने मामा के घर से लौटकर सूरजपुर आई थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी सूरजपुर में एक परिचित के घर रहती है। 16 सितंबर को नाबालिग अपने पिता के घर रामानुजगंज थाना क्षेत्र में गई थी। वहां से वह अपने मामा के घर चली गई। 17 सितंबर को वह रामानुजनगर से ऑटो में बैठकर सूरजपुर आ गई। अकेली पाकर युवकों ने किया गैंगरेप नाबालिग के पिता ने बताया कि किशोरी ने ऑटो का किराया नहीं दिया था। इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसका बैग अपने पास रखकर वापस चला गया। उसने किशोरी के पिता को बैग सौंपते हुए किराया नहीं देने की बात बताई। 18 सितंबर को किशोरी के पिता बैग लेकर सूरजपुर में परिचित के घर पहुंचे, लेकिन वहां पता चला कि किशोरी पहुंची ही नहीं है। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। किशोरी शिव मंदिर स्टेडियम ग्राउंड में मिली। पिता के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि स्टेडियम ग्राउंड के पास रवि और कान्हा नाम के दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *