Headlines

उदयपुर में आज भी बारिश की संभावना:पिछले दो दिन हुई बरसात से जयसमंद बांध का गेज बढ़ा, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज




उदयपुर में सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक-रुककर कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए हैं। मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 2 दिनों में हुई बारिश का असर जलाशयों पर भी दिखाई देने लगा है। सलूंबर जिले के जयसमंद झील में पानी की आवक के चलते गेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयसमंद बांध का गेज 4.66 आरएल मीटर से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर पहुंच गया। यानी झील के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह शहर की पिछोला की बात करें तो 65 प्रतिशत और फतहसागर झील 45 प्रतिशत भरी हुई है। गर्मी से लोगों को राहत बीते दो दिन में हुई बारिश के कारण मौसम में ठंडक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत है। दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का 20 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *