![]()
झज्जर जिले में बहादुरगढ़ केएमपी एक्सप्रेस-वे पर आसौदा टोल के पास शनिवार रात खड़े कैंटर में पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी कृष्ण चंद्र (45) कैंटर नंबर एचपी-17जी-4217 का ड्राइवर था। उसके साथ उसी गांव का हेमराज (35) भी मौजूद था। दोनों आसौदा टोल के पास कैंटर खड़ा कर उसका टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए वाहन ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों के बीच में फंसा ड्राइवर टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्ण चंद्र दोनों वाहनों के बीच फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हेमराज भी घायल हो गया। घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल हेमराज को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं कृष्ण चंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन ड्राइवर की तलाश कर रही है।
Source link
बहादुरगढ़ केएमपी पर गाड़ी ने मारी कैंटर को टक्कर:ड्राइवर की मौत, साथी घायल, टायर बदल रहे थे दोनों, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले
