![]()
पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में एक ही रात में 7 बंद मकानों में चोरी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के चांगवा गांव में चोरों ने बंद मकानों के ताले तोड़कर वहां रखा सामान चोरी कर लिया है। थानाप्रभारी दर्शन सिंह कि सभी मकान मालिक शहर से बाहर रहते हैं। मामले की सूचना सभी को दे दी गई है। उनके आने के बाद पता चलेगा कि कहां से कितना माल चोरी हुआ है। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर गुड़ा एंदला थानाप्रभारी दर्शन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद गांव में चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव के रमेश कुमार बोस ने बताया कि इससे पहले भी गांव में चोरी की वारदातें हुईं लेकिन अधिकतर का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
Source link
पाली के गुड़ा एंदला में 7 मकानों में चोरी:घरों में रखा सामान ले गए चोर, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, जांच जारी
