Headlines

बरेली में ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति को दी विदाई:राजेंद्र नगर से निकाली 19वीं शोभायात्रा, रामगंगा में हुआ विसर्जन




बरेली में गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को श्री गणेश जी की विसर्जन शोभायात्रा राजेंद्र नगर से धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को विदाई दी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा के साथ भक्ति गीतों पर नाचते-गाते दिखे। पूरे रास्ते में भक्ति का माहौल बना रहा। राजेंद्र नगर से शुरू होकर यह शोभायात्रा गुप्ता चौराहा होते हुए रामगंगा पहुंची। रामगंगा पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यह आयोजन श्री गणेश महोत्सव समिति ने अध्यक्ष अभय भटनागर के नेतृत्व में किया था। समिति के मुताबिक, राजेंद्र नगर से निकली यह 19वीं गणेश विसर्जन शोभायात्रा थी। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल सक्सेना थे। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव लोगों को भक्ति के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश भी देता है। समिति अध्यक्ष अभय भटनागर ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही इलाके में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *