Headlines

500 गाड़ियों का काफिला लेकर निकले नरोत्तम मिश्रा:दतिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा; आशुतोष तिवारी के समर्थक नही पहुंचे




प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की दतिया में राजनीतिक सक्रियता एक बार फिर नजर आई। रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दतिया से लेकर ग्रामीण क्षेत्र, धीरपुरा, इंदरगढ़, थरेट और भऊआपुरा तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। यात्रा करीब 500 फोर व्हीलर वाहनों के काफिले के साथ दतिया से शुरू हुई। भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। रास्तेभर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए गए। यात्रा के दौरान इंदरगढ़ में भी कई जगह स्वागत हुआ, लेकिन स्थानीय राजनीतिक हलकों में कुछ प्रमुख नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भदौलिया और उनके समर्थकों के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष रामस्वरूप मंडलीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह गुर्जर समेत कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम से दूरी बनाए नजर आए। आशुतोष तिवारी समर्थकों की मौजूदगी न होना चर्चा में रही। नरोत्तम मिश्रा के चुनाव के बाद दतिया में लगातार बढ़ रहे सार्वजनिक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। बड़े काफिले और जगह-जगह हुए स्वागत के बाद अब स्थानीय राजनीति में उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *