Headlines

Tarn Taran Crime | Elderly Woman Earrings Snatched, DSP Orders CCTV


तरनतारन जिले के कस्बा फतेहाबाद में पुलिस चौकी के समीप बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कानों से सोने की बालियां झपट लीं। लुटेरों ने बालियां इतनी बेरहमी से खींचीं कि पीड़िता के दोनों कान बुरी तरह फट गए और वह लहूलुहान हो गई। य

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला बिमला रानी अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके पास पहुंचे और अचानक उनके कानों से सोने की बालियां छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल महिला को परिजनों द्वारा तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएचओ के रवैये पर भड़के लोग, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

इस घटना को लेकर जब थाना गोइंदवाल साहिब के एसएचओ से संपर्क किया गया, तो उन्होंने “मुझे नॉर्मल कॉल न करें, व्हाट्सऐप कॉल करें” कहकर पल्ला झाड़ लिया। थाना प्रभारी के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और अक्सर फोन न उठाने को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। हालांकि, मामला संज्ञान में आते ही डीएसपी हरिंदर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

एसएसपी से सख्त कार्रवाई की मांग

इलाके के लोगों ने एसएसपी तरनतारन से मांग की है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने और आम जनता से अनुचित व्यवहार करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास कायम रह सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *