Headlines

फरीदकोट में व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:अप्राकृतिक यौन संबंध के विरोध में विवाद, नशे में ईंटों से किए वार




फरीदकोट में सादिक रोड पर ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुक्तसर के ग्सनव चक्क गदा सिंह निवासी गुरकीरत सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने मृतक के सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सिटी-2 के एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले शनिवार सुबह सादिक रोड पर शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी में पुलिस को मिला सुराग मृतक की पहचान बाजीगर बस्ती निवासी निर्मल सिंह उर्फ पटवारी के रूप में हुई और पुलिस ने उसके बेटे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सुराग मिला, जिसके आधार पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। अप्राकृतिक यौन संबंध के विरोध में की हत्या एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशे की हालत में आरोपी ने निर्मल सिंह के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। मृतक द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने ईंटों से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। अब आरोपी को सोमवार कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से मामले को लेकर और गहन पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *