Headlines

रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर:बालोद में पिता-बेटा और भतीजा गंभीर, डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मार्ग पर हादसा, कार चालक फरार




बालोद जिले के डौंडीलोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर परसुली के पास रविवार (20 सितम्बर) शाम सड़क हादसा हो गया। करीब 7 बजे रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में परसुली निवासी पवन सोनकर, उनका 3 साल का बेटा हिमांशु सोनकर और 12 साल का भतीजा नमन कुमार सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। रॉन्ग साइड में जाकर बाइक को मारी टक्कर ग्रामीणों के अनुसार, पवन सोनकर अपने बेटे और 12 वर्षीय भतीजे के साथ बाइक क्रमांक CG 24 S 1107 से घर के पास सड़क पर निकले थे। इसी दौरान डौंडीलोहारा की ओर से देवरी जा रही कार क्रमांक CG 07 7360 के चालक ने कार को रॉन्ग साइड में ले जाकर बाइक को सामने से टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर घायलों की मदद की। कार में एक और व्यक्ति था, दोनों भागे बताया जा रहा है कि कार में ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। टक्कर के बाद दोनों कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को देवरी अस्पताल पहुंचाया गया। कार जब्त, फरार चालक और साथी की तलाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर और उसके साथी की तलाश कर रही है। हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *