Headlines

TET के विरोध में 27 से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना:शिक्षक संगठनों ने पात्रता परीक्षा के आवेदन नहीं भरने का फैसला लिया; भोपाल में आंदोलन की तैयारी




शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में मध्य प्रदेश के शिक्षक संगठनों ने 27 सितंबर 2026 से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश की रविवार को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। संगठनों ने TET के आवेदन पत्र नहीं भरने का भी सामूहिक निर्णय लिया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि TET की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता लागू करने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के लिए संगठन पदाधिकारी पुलिस कमिश्नर से अनुमति लेने की तैयारी कर रहे हैं। जिला और संभाग स्तर पर भी आंदोलन की रूपरेखा जल्द तय की जाएगी। सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग बैठक में संगठनों ने मांग की कि राज्य सरकार तमिलनाडु की तर्ज पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर TET नहीं कराने के संबंध में प्रस्ताव पारित करे। इसके बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग की गई, ताकि इस मामले में निर्णय लिया जा सके। आवेदन नहीं भरने का सामूहिक फैसला बैठक में तय किया गया कि आंदोलन के तहत शिक्षक TET के आवेदन पत्र नहीं भरेंगे। मोर्चे के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा। 27 सितंबर से भोपाल में होने वाले धरने में जिला और संभाग स्तर के शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जल्द कार्ययोजना जारी की जाएगी। बैठक में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, शासकीय शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश दुबे, NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डहरिया, TWT के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगोर, गुरुजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *