Headlines

लुधियाना के होटल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला:5वीं मंजिल के कमरे में ठहरा था, सुबह दरवाजा बंद मिला, मास्टर चाबी से खोला




लुधियाना में सोमवार को एक होटल में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला है। वह पक्खोवाल स्थित होटल की 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 508 में रुका हुआ था।व ह एक दिन पहले ही होटल में ठहरने के लिए आया था। सोमवार को जब उसने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने मास्टर की से कमरा खोला। अंदर प्रॉपर्टी डीलर का शव पड़ा मिला। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी होटल पहुंचे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों की जांच कर रही है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *