![]()
किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। दिघलबैंक थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 47.3 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। मौके से नेपाल के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की मिली सूचना एसएसबी की 12वीं वाहिनी की बीओपी बालूबाड़ी ‘ए’ कंपनी मोहमारी के जवानों को सीमा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसबी और दिघलबैंक थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में निगरानी और तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में 47.3 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर अभियान के दौरान टीम ने तीन संदिग्ध लोगों को रोककर उनकी तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से 47.3 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद पदार्थ को जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी पुलिस की ओर से की जा रही है। तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले पूछताछ में तीनों आरोपियों के नेपाल का रहने वाला होने की जानकारी सामने आई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मादक पदार्थ को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते तस्करी कर लाया जा रहा था। बड़े तस्करी नेटवर्क की भी जांच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से संबंध है या नहीं। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि बरामद खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी एसएसबी अधिकारियों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दिघलबैंक थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच में तस्करी के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
3 नेपाली तस्कर 47.3GM ब्राउन शुगर के साथ पकड़े:किशनगंज में SSB और दिघलबैंक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई
