![]()
पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है। राज्य में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार द्वारा नशा माफिया के खिलाफ छेड़ी गई व्यापक मुहिम के बीच अब राजनीतिक दलों आमने-सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर 9 केस, उसे बना रहे हीरो- सिसोदिया मनीष सिसोदिया का कहना है कि एक तरफ जहां भगवंत मान सरकार पंजाब से नशे का नामोनिशान मिटाने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ऐसे तत्वों के समर्थन में खड़ी नजर आ रही है। प्रभारी का आरोप है कि जिस जग्गा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज और रेप समेत कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं और अदालत द्वारा 4 मामलों में सजा भी सुनाई जा चुकी है, बीजेपी उस पर मेहरबान है। कार्रवाई से बौखलाया विपक्ष- पंजाब प्रभारी सरकार का पक्ष रखते हुए सिसोदिया ने कहा कि जब से मान सरकार ने नशा तस्करों और माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया है, तब से विपक्ष के पाले में बेचैनी बढ़ गई है। सरकार का यह साफ कहना है कि पंजाब को रंगला पंजाब और नशामुक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया है, वह किसी भी दबाव में रुकने वाला नहीं है, चाहे तस्करों को बचाने के लिए कितनी भी राजनीतिक बयानबाजी क्यों न की जाए।
Source link
संगरूर में जग्गा सुसाइड अटेम्प्ट मामले पर भड़के सिसोदिया:कहा- नशा तस्करी व रेप समेत 9 मामलों के आरोपी के समर्थन में उतरी भाजपा
