Headlines

तरनतारन में धोखाधड़ी के आरोपी कैदी की मौत:परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, बोले- मिलने नहीं दिया




तरनतारन के गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में धोखाधड़ी के एक मामले में बंद कैदी की रविवार को मौत हो गई। परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और गौरव शर्मा की मौत के लिए जिम्मेदार जेल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सुमन शर्मा ने सिविल अस्पताल तरनतारन में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति गौरव शर्मा (निवासी गुरु नानकपुर) के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन, अमृतसर में केस दर्ज हुआ था। गौरव शर्मा को 14 सितंबर को गोइंदवाल सेंट्रल जेल लाया गया था। रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें जेल से आया फोन उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें जेल से फोन आया। फोन पर बताया गया कि उनके पति गौरव शर्मा की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें तरनतारन के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है। परिवार को भी वहां पहुंचने के लिए कहा गया।
जब सुमन शर्मा अपने ससुर राज कुमार शर्मा और रिश्तेदार बलजीत सिंह के साथ सिविल हॉस्पिटल तरनतारन पहुंचीं, तो उन्हें बताया गया कि गौरव शर्मा की मौत हो गई है। उनके शव को मुर्दाघर में रख दिया गया है। जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया परिवार ने आरोप लगाया कि वे गौरव शर्मा से कई बार जेल में मिलने गए, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। जेल के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि वह गौरव शर्मा को सिविल अस्पताल लाए गए थे, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरव शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *