Headlines

वासेपुर में तीन लोगों को लगी गोली:बाइक सवार दो बदमाशों ने भूली मोड़ पर की अंधाधुंध फायरिंग, फहीम खान का भाई भी जख्मी




धनबाद के वासेपुर स्थित भूली मोड़ इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक पर आए दो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान, युवक सद्दाम अंसारी और एक महिला को गोली लगी है। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार कई गोलियां चलाईं वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश सवार थे। बाइक चला रहे बदमाश के पीछे बैठे युवक ने अचानक गोली चलाना शुरू कर दिया। उसने लगातार कई गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश गोली चलाते हुए फरार हो गए। सात से आठ खाली कारतूस मिले घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से सात से आठ खाली कारतूस मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। क्षेत्र में बना दहशत का माहौल बताया जा रहा है कि सानू खान और सद्दाम किसी काम से भूली मोड़ इलाके में थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान एक महिला भी गोली लगने से जख्मी हो गई। पुलिस गोलीबारी के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना में फहीम खान के रिश्तेदार समेत दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से सात खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने और किस वजह से की। -ऋत्विक श्रीवास्तव, सिटी एसपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *