Headlines

बीकानेर के देशनोक में तीन बच्चों की डूबने से मौत:दो को बचाने डिग्गी में उतरा तीसरा भी डूबा; 10 दिन पहले हिसार से आए थे




बीकानेर के देशनोक में खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। डिग्गी में कृष (7) और कार्तिक (4) डूबने लगे तो उन्हें बचाने पंकज(17) भी डिग्गी में कूद गया। लेकिन तीनों ही डूब गए। हादसा ओरण परिक्रमा रोड स्थित एक खेत में शाम करीब 5:30 बजे का है। तीनों बच्चे हिसार जिले की आदमपुर तहसील के रहने वाले थे और परिवार के साथ पिछले करीब 10 दिन से खेत में नरमा कटाई के सिलसिले में आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बच्चे आसपास दिखाई नहीं दिए तो उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास कुछ हलचल नजर आई। परिजनों ने देखा तो कृष और कार्तिक पानी में डूब चुके थे। उन्हें बचाने के प्रयास में पंकज भी डिग्गी में उतर गया। इस दौरान वह भी पानी में डूब गया। हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। तीनों बच्चों को देशनोक सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हॉस्पिटल में बिलखते रहे परिजन
हादसे के बाद देशनोक सीएचसी में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। हॉस्पिटल परिसर में परिजन बच्चों के शवों से लिपटकर बिलखते नजर आए। एक साथ तीन बच्चों की मौत से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों के अनुसार, परिवार पिछले करीब 10 दिनों से देशनोक क्षेत्र में नरमा कटाई के सिलसिले में खेत पर रह रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *